J. Krishnamurti's Teachings Online in Indian Languages (Hindi, Punjabi, Gujarati, Marathi, Bengali etc.)
Vision of a School
In Krishnamurti's words a school that reflected his teachings would have the following qualities.
"First of all there has to be an atmosphere of immensity. The feeling that I am entering a temple. There must be beauty, space, quietness, dignity. There must be a sense of togetherness in the student and the teacher, a state of floration, a sense of flowering, a feeling of extraordinary sacredness. There must be truthfulness, fearlessness. The child must put his hands to the earth; there must be in him a quality of otherness". When asked how this is to be done concretely, Krishnamurti responded. "I would enquire how to teach the child to learn without memory being predominant. I would talk about attention and not concentration. I would go into the way the child sleeps, his food, the games he plays, the furniture in his room; I would see that the child is attentive to the trees, the birds, the spaces which are around him. I would see that he grows in an atmosphere of attention."
old people are fidgety
Question: You say old people are fidgety and bite their nails. Have you not marked younger people also doing these things? Then how is it that the poor old people who have many difficulties are pointedly mentioned as if they are fit for nothing?
बड़े व्याकुल मन के होते हैं
प्रश्न : आप कहते हैं कि बड़े व्याकुल मन के होते हैं और अपने नाखून कुतरते रहते हैं | क्या आप कभी इस पर ध्यान नहीं दिया कि युवा भी यह सब करते हैं? फिर विशेष रूप से बड़ों को लक्ष्य कर ऐसा क्यों कहा जाता है जबकि उन्हें कई तरह कि कठिनाइयों से जूझना होता है, उन्हें बेकार समझा जाता है?
Is it right
Question: Is it right that fame comes after death?
Krishnamurti: Do you think that the villager who dies will have fame afterwards?
क्या यह सही है
प्रश्न : क्या यह सही है कि मनुष्य के मरने के पश्चात ही उसका यश फैलता है?
कृष्णमूर्ति : क्या आपको लगता है कि एक ग्रामीण कि मृत्यु के उपरांत उसका यश फैलता है?
Fear Prevents Psychological Freedom
So our first problem, our really essential problem, is to be free from fear. You know what fear does? It darkens the mind. It makes the mind dull. From fear there is violence. From fear there is worship of something.
भय मानसिक स्वतंत्रता में बाधक होता है
अतः हमारी प्राथमिक समस्या, हमारी वास्तविक और अपरिहार्य समस्या है भय से मुक्त होना | क्या आप जानते है की भय करता क्या है? यह मन को अंधकारमय कर देता है, उसे कुंद कर देता है | भय से हिंसा उपजती है | किसी की पूजा भय के कारन ही की जाती है |
मैं ईश्वर का अनुभव कैसे कर सकता हूँ?
प्रश्न: मैं ईश्वर का अनुभव कैसे कर सकता हूँ? इस अनुभव के बिना जीवन का क्या उद्देश्य है?
कृष्णमूर्ति: क्या मैं जीवन को सीधे-सीधे समझ सकता हूँ, अथवा मुझे अपने जीवन को अर्थ प्रदान करने के लिए किसी तत्व का अनुभव करना होगा? क्या आप समझ रहे हैं? क्या सौंदर्य की कदरदानी के लिए मुझे उसका उद्देश्य समझना होगा? क्या प्रेम का एक कारण होना चाहिए?
Question: What is intelligence?
Krishnamurti: What do you think is intelligence? Not what the dictionary says, not what your teacher or your books have said—leave all that aside and think and try to find out what is intelligence.
प्रज्ञा क्या है?
कृष्णमूर्ति : आप क्या सोचते हैं, प्रज्ञा क्या है? वह नहीं जो शब्दकोश में लिखा है, वह नहीं जो आपके शिक्षकों या पुस्तकों ने कहा है – उन्हें एक तरफ छोड़ दीजिए और विचार कीजिये कि प्रज्ञा क्या है |
Question: Is it wrong to be full of desires and passions?
Krishnamurti: Which is more important, to understand our desires and passions or to condemn them? The moment you use the words wrong or right, the implication is condemnation, is it not?
क्या इच्छाओं और भावावेगों से भरे होना गलत है?
कृष्णमूर्ति : अधिक महत्त्वपूर्ण क्या है? – अपनी इच्छाओं और भावावेगों को समझना या उनकी निंदा करना? जैसे ही आप सही अथवा गलत आदि शब्दों को प्रयोग में लाते हैं उनकी निंदा शुरू हो जाती है – क्या ऐसा नहीं होता?
Meditation Means to Pay Attention
Not to seek any form of psychological security, any form of gratification,
requires investigation, constant watchfulness to see how the mind operates, and surely that is meditation, is it not?
ध्यान का अर्थ है अवधान
किसी भी प्रकार की मनोवैज्ञानिक सुरक्षा की, किसी भी तरह के तुष्टीकरण की चाहना न हो, इसके लिए दरकार होती है मन कैसे काम करता है इसका गहन अवलोकन करने की, सतत सजगता की; और निश्चित ही यही ध्यान है, है न?
What Is the Purpose of Life?
The significance of life is living. Do we really live, is life worth living when there is fear, when our whole life Is trained in imitation, in copying? In following authority is there living? Are you living when you follow somebody, even if he is the greatest saint or the greatest politician or the greatest scholar?
जीवन का प्रयोजन क्या है?
जीवन की सार्थकता जीने में है | जब हम भयग्रस्त रहते हैं, जब हमारा सारा जीवन अनुकरण करने के लिए नक़ल करते रहने के लिए ढाल दिया गया हो तब हम क्या वास्तव में जी रहे होते हैं, तब क्या वह जीवन जीने योग्य रहता है? किसी प्रामाण्य रूप में स्थापित व्यक्ति का अनुगमन करते जाना क्या जीवन जीना है? जब हम किसी के पिछलग्गू बने हुए हों, चाहे वह बड़े से बड़ा संत हो, राजनेता हो या विद्वान हो, तब क्या हम जी रहे होते हैं?
Understanding Our Mind
It seems to me that without understanding the way our minds work, one cannot understand and resolve the very complex problems of living. This understanding cannot come through book knowledge.
अपने मन को समझना
मुझे ऐसा लगता है कि अपने मन के तौर-तरीकों को समझे बिना यह संभव नहीं है कि जीवन की अति जटिल समस्याओं को समझा और सुलझाया जा सके | इस प्रकार की समझ किताबी ज्ञान से नहीं आ सकती |
पहले-पहल क्या है?
प्रश्न: क्या बिना मनुष्य से प्रेम किए कोई सत्य से प्रेम कर सकता है? बिना सत्य से प्रेम किए क्या कोई मनुष्य से प्रेम कर सकता है? पहले-पहल क्या है?

